भारत में 33.77 लाख हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत में गुरुवार को संक्रमण के 70 हजार से ज्यादा मामले मिले जबकि 54,547 लोग ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है। इस बीच, देश में संक्रमितों की संख्या 33 लाख 77 हजार 404 हो गई है। इनमें 25 लाख 77 हजार 990 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 61 हजार 636 लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

यूपी में अब तक 12 मंत्रियों को कोरोना हुआ, 2 की जान गई

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह समेत अब तक कुल 12 मंत्री संक्रमित हो चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शामिल हैं। जबकि कोरोना से होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!