19.8 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 10:41:28 AM

Buy now

spot_img

 भारत में कोरोना से अब तक 45,341 मौतें 

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत में कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 45 हजार के पार हो गया है। 24 घंटे में 875 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ मृतकों की संख्या 45 हजार 341 हो गई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 293 लोगों की जान गई। इसके साथ ही यहां मौत का आंकड़ा 18,050 पर पहुंच चुका है। उधर, तमिलनाडु में मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार के पार हो गया। यहां 114 मरीजों ने जान गंवा दी। इसी के साथ मरने वालों की संख्या अब 5 हजार 41 हो गई है। जबकि मध्य प्रदेश अब देश का 9वां राज्य हो गया है, जहां संक्रमण के चलते एक हजार से ज्यादा मौतें हो गई हैं। यहां अब तक 1,015 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 24 घंटे में राज्य में 19 मौतें दर्ज की गईं।
पिछले 24 घंटे में देश के 24 राज्यों में 875 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के अलावा कर्नाटक में 114, आंध्र प्रदेश में 80, उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 41, बिहार में 21, दिल्ली और गुजरात में 20-20, तेलंगाना में 10, असम में 6, राजस्थान में 11, ओडिशा में 16, हरियाणा में 6, मध्य प्रदेश में 19, केरल में 7, जम्मू कश्मीर में 6, पंजाब में 18, झारखंड में 12, छत्तीसगढ़ में 3, उत्तराखंड में 9, गोवा में 5, त्रिपुरा में 1, पुडुचेरी में 2, हिमाचल प्रदेश में 1 मरीज की मौत हुई।
राहत की बात है कि कोरोना से मृत्यु दर में तीन दिनों के अंदर .11% की कमी देखी गई है। 7 अगस्त को केंद्र सरकार ने देश में संक्रमण से मृत्यु दर 2.10% बताई थी जो कि अब घटकर 1.99% हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, संक्रमितों की संख्या के अनुसार मृत्यु दर निकाली जाती है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि संक्रमण के मामले देश में तेजी से बढ़े हैं।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!