एलपीएस ने आयोजित की ऑनलाइन इंग्लिश डिबेट

लखनऊ(लाइवभारत24)।लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एवं कॉलेजेज़ ने गूगलमीट के माध्यम से अन्तर शाखा ऑनलाइन इंग्लिश डिबेट का आयोजन किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ एवं ‘डी’ भागों में विभाजित किया गया था। जिसमें गु्रप ‘ए’ (कक्षा  IV व V) से सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम शाखा की अंशुल वर्मा एवं वेदान्त सडाना विजेता तथा ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ शाखा की श्वेता सक्सेना एवं गौरी मिश्रा उपविजेता रहीं, वहीं श्रेष्ठ वक्ता सहारा स्टेट्स, जानकीपुरम शाखा के वेदान्त सडाना रहे। ग्रुप ‘बी’ (कक्षा VI से VIII) में ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा के अथर्व रस्तोगी एवं मुनीबा अख्तर विजेता तथा आम्रपाली योजना शाखा की समीक्षा मौर्या एवं अर्पिता उप विजेता बनीं। ग्रुप बी में श्रेष्ठ वक्ता सीतापुर शाखा की कौशिकी अवस्थी रहीं। गु्रप ‘सी’ (कक्षा IX व X ) में माधोगंज, हरदोई शाखा की अमीरा आर्फीन एवं पलक रस्तोगी विजेता एवं गोमती नगर, लखनऊ शाखा की रितिका शर्मा तथा इशिता सिंह उप विजेता रहीं। ग्रुप सी में श्रेष्ठ वक्ता गोमती नगर शाखा की इशिता सिंह तथा ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम की देवांशी सिंह रहीं। इसी प्रकार ग्रुप ‘डी’ (कक्षा XI व XII में गोमती नगर लखनऊ शाखा की चारूवी पाण्डेय एवं गरिमा मित्तल विजेता तथा ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा की अन्विशा श्रीवास्तव तथा जोया फातिमा उप विजेता रहीं। ग्रुप डी में ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम लखनऊ शाखा की अन्विशा श्रीवास्तव को श्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया।

One thought on “एलपीएस ने आयोजित की ऑनलाइन इंग्लिश डिबेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!