कोरोना की दवा बनाने में जुटीं भारत की 7 फार्मा कंपनियां

भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया। अब तक 11 लाख 13 हजार 400 मरीज हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 96 हजार 73 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 27 हजार 472 मरीजों की मौत हो गई। 3 लाख 89 हजार 453 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।इस बीच, राहत की बात है कि एक महीने 10 दिन बाद दिल्ली में सक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को देश की राजधानी में 1211 नए केस बढ़े। 9 जून के बाद एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे कम आंकड़ा है।उधर, कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश में 7 फार्मा कंपनियों ने शोध तेज कर दिया है। इसमें भारत बायोटेक, सीरम इंस्टिट्यूट, जायडस कैडिला, पैनेशिया बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकस, मायनवैक्स और बायोलॉजिकल हैं। इनमें भारत बायोटेक को क्लीनिकल ट्रायल के फेज-1 और फेज-2 के लिए केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा।वहीं, दिल्ली स्थित एम्स में सोमवार से कोरोना के इलाज के लिए तैयार कोवैक्सीन का मानव ट्रायल शुरू हो जाएगा। एम्स की एथिक्स कमेटी ने इसकी इजाजत दे दी। कोवैक्सीन के मानव पर पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के लिए इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिचर्स (आईसीएमआर) की तरफ से दिल्ली के एम्स समेत 12 इंस्टीट्यूट्स को चुना गया है। इस वैक्सीन का ट्रायल 375 लोगों पर किया जाएगा।

One thought on “कोरोना की दवा बनाने में जुटीं भारत की 7 फार्मा कंपनियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!