19.8 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 10:23:09 AM

Buy now

spot_img

27 दिन बाद जेल से छूटकर घर पहुंचे आर्यन, शाहरुख खुद बेटे को लेकर आए मन्नत

मुंबई (लाइवभारत24)। ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की 27 दिन बाद आखिरकार जेल से रिहाई हो गई है। वे सुबह 11 बजे आर्थर रोड जेल से बाहर आए। उन्हें लेने के लिए पिता शाहरुख खान खुद आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। शाहरुख की रेंज रोवर गाड़ी जेल के गेट पर लगी थी और आर्यन जेल के गेट से निकलकर सीधे गाड़ी में बैठ गए। शाहरुख का काफिल लीलावती अस्पताल के रास्ते होते हुए करीब आधे घंटे में यानी 11.30 बजे मन्नत यानी उनके घर पहुंच गया। यहां गाजे-बाजे और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया है। वहीं मन्नत बाहर फैंस की भीड़ जमा है, जिसे काबू में रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है।
आर्यन के इंतजार में उनके घर मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ मौजूद है। लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं। कोई शाहरुख के गानों पर बाजा बजा रहा है तो कोई बैंड बाजे के साथ पहुंचा है। इस बीच मन्नत के बाहर पुलिस भी मुस्तैद है, ताकि भीड़ बेकाबू न हो पाए।

मन्नत के बाहर फैंस आर्यन के पोस्टर लेकर मौजूद हैं। वे आर्यन के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।
आज सुबह 5.30 बजे आर्थर रोड जेल की जमानत पेटी खोली गई, जिसके बाद आर्यन की जमानत के कागज जेल के अंदर पहुंच गए। वहीं आर्यन के दोस्त अरबाज की रिहाई शाम तक हो पाएगी। अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने खुद ये जानकारी दी है।
बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन को बेल गुरुवार को मिल गई थी, लेकिन शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक उनकी रही का ऑर्डर जेल अधिकारियों के पास नहीं पहुंच पाया था। इस वजह से शुक्रवार को आर्यन जेल से बाहर नहीं आ सके। NDPS कोर्ट से जमानत के कागजात लेकर वकील सतीश मानशिंदे खुद आर्थर रोड जेल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। इससे पहले, एक्ट्रेस जूही चावला ने सेशन कोर्ट पहुंचकर आर्यन के बेल बॉन्ड पर साइन किए थे।

आर्यन खान की रिहाई के बाद अब उनके साथ गिरफ्तार हुए कुछ अन्य आरोपियों को भी शनिवार को जमानत मिल गई। इनमें अचित कुमार सबसे बड़ा नाम था। अचित वही शख्स है, जिसके आर्यन के साथ ड्रग चैट मिले थे। अचित के अलावा क्रूज ट्रिप के ऑर्गनाइजर गोपाल आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल और भास्कर अरोरा भी शामिल हैं। क्रूज पर गेस्ट के तौर पर शामिल हुई नुपूर सतिजा और गोमित चोपड़ा को भी जमानत मिल गई है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!