सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम में मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

लखनऊ। सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम में सत्र 2021- 22 के कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।

पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना पांडे

प्रधानाचार्या आराधना पांडे  ने सभी मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया साथ ही विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में सफल होने एवं आगे बढ़ने के लिए अनेक उपाय बताए और उनका उत्साहवर्धन किया । उन्हें इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि वह पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ ही अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भी अध्ययन करें और विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए अनुशासन प्रिय बने।
कार्यक्रम का संचालन किरन वर्मा जी ने किया सहयोगी के रुप में कक्षा 6 से 12 तक के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!