लॉक डाउन की अवधि में बिजली का फिक्स चार्ज किया जाये माफ : संजय गुप्ता

  • आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापारियों के बिजली के लॉक डाउन की अवधि का फिक्स चार्ज माफ करने के लिए सोशलमीडिया पर शुरू किया अभियान

  • प्रदेश भर में 10,000 व्यापारियों ने दिया समर्थन

  • यूपी सरकार से कर रहें बिजली माफी की मांग

लखनऊ (लाइव भारत 24)। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों की लॉक डाउन की अवधि का विद्युत का फिक्स चार्ज माफ कराने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान शुरू किया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया यह अभियान शुक्रवार को पूरे प्रदेश में दोपहर 2 बजे से एक साथ 10,000 व्यापारियों ने शुरू किया। साथ ही इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सरकार से सोशल मीडिया के अभियान के माध्यम से कहा प्रदेश के व्यापारियों का विद्युत का फिक्स चार्ज माफ होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यापारियों की पीड़ा समझते हुए बिजली के फिक्स चार्ज माफी की मांग की तथा प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!