1.8 C
New York
Thursday, 12th \ February 2026, 10:50:11 AM

Buy now

spot_img

विश्व पर्यटन दिवस पर बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा आयोजित ‘अवधी फूड फेस्टिवल’

लखनऊ: बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने विश्व पर्यटन दिवस 2024 के अवसर पर भव्य ‘अवधी फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया। इस विशेष आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. जावेद आलम खान, सिटी कोऑर्डिनेटर CBSE और चेयरपर्सन रहे।
यह कार्यक्रम बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता एवं बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास के आशीर्वाद और बीबीडीयू प्रो. वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एस. सी. शर्मा के प्रेरणा से हुआ।
इस अवसर पर स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की पूरी टीम और विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. कपिल शंकर तिवारी के उत्साहवर्धन एवं कुशल प्रबंधन ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बनाया।
अवधी व्यंजनों की शाही विरासत को दर्शाने वाले इस फूड फेस्टिवल ने न केवल लखनऊ की परंपराओं को फिर से जीवंत किया बल्कि छात्रों और आगंतुकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव भी प्रस्तुत किया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!