समावेशन यात्रा एवं ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा 29 सितंबर को

लखनऊ। आदि शिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन और ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम समाज में ट्रांसजेंडर, किन्नर, और समलैंगिक वर्ग के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए समर्पित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय की मूलभूत आवश्यकताओं, स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास, और शिक्षा पर चर्चा होगी, साथ ही किन्नर समलैंगिक महिला बाल उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, संजय निषाद, अपर्णा यादव, सुषमा कर्कवाल, नम्रता पाठक, महंत दिव्या गिरी, समाजसेवी राहुल गुप्ता, हेमा बंधु नायक,प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, नीरज सिंह,आनंद द्विवेदी, क्कत्रढ्ढ डायरेक्टर राधा कृष्ण धीमान, और जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार,लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह, कई किन्नर महामंडलेश्वर, किन्नर कथावाचक, समाजसेवी,उत्तर प्रदेश के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सेलिब्रिटी कलाकारों जैसे एलेक्स मयबेलिना, सुशांत दिग्विकार, एकता महेश्वरी और मास्क द रॉक बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस सांस्कृतिक आयोजन का मकसद विभिन्न जेंडर्स के बीच दूरी को कम करना है। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सभी जेंडर्स को एकजुट करके उनके साथ होने वाले भेदभाव को मिटाना और उन्हें समाज के मुख्यधारा में शामिल करना है। कार्यक्रम में २९ सितंबर को 2:30 बजे शुरू होने वाली प्राइड यात्रा 1090 चौराहे पर जाकर संपन्न होगी, जहां मुख्य मंच से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, जिसमें कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे यह कार्यक्रम शाम 7:00 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि इस समुदाय को समाज में एक सम्मानजनक स्थान मिल सके और उनके सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रियंका सिंह रघुवंशी (अध्यक्ष, आदि शिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन) एवं ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!