मिडिल ईस्ट में संघर्ष को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला ! वैश्विक संकट के बीच पैनिक और भय पैदा कर रही

Prime Minister Narendra Modi

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर एक बड़े ग्लोबल संकट का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है, जिससे विदेश में भारतीयों के लिए स्थिति और खराब हो सकती है । प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे खुशी है कि खाड़ी में हमारे सभी दोस्त देशों की सरकारें हमारे नागरिकों का ध्यान रख रही हैं। उन देशों में हमारे मिशन और एम्बेसी उन्हें 24/7 मदद दे रहे हैं, लेकिन यह बहुत बड़ी बदकिस्मती है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े ग्लोबल संकट के बीच भी राजनीति कर रही है।”उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस जानबूझकर हालात खराब करने के लिए भड़काने वाले और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है। ताकि हमारे लोग उस संकट में फंसे रहें और फिर ये लोग मोदी को गाली देने वाली रील बनाने का कैंपेन शुरू कर सकें।”

  • ‘हमने सुरक्षा पक्की करने के लिए लगाई पूरी ताकत’
    पीएम मोदी ने कहा, “गल्फ और वेस्ट एशिया में जो हो रहा है, उसे लेकर आप सभी का परेशान होना आम बात है। याद रखिए, आज भाजपा-एनडीए सरकार सत्ता में है। जब भी हमारे देश का कोई नागरिक मुसीबत में पड़ा है, हमने उनकी सुरक्षा पक्की करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।”
  • मुश्किल समय में नागरिकों की सुरक्षा करना नहीं छोड़ता भारत’
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “चाहे इराक से नर्सों को बचाना हो या यमन में फादर टॉम को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाना हो, भारत आज भी मुश्किल समय में अपने नागरिकों को कभी नहीं छोड़ता। आज भी हमारी कोशिश युद्धग्रस्त देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पक्की करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!