अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में शव मिला,धोनी की बायोपिक में लीड रोल किया था

मुंबई(लाइवभारत24)। साल 2020 बालीवुड के लिये बहुत ही अनलकी साबित हो रहा है। धोनी की बायोपिक में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुशांत ने सुइसाइड क्‍यों क‍िया है, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। चार द‍िन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम कियाथा।

सुशांत ने बतौर बैकअप डांसर करियर शुरू किया था। टीवी पर उनका पहला सीरियल बालाजी टेलीफिलम्स का ‘किस देश में है मेरा दिल’था। इसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से उन्हें शोहरत मिली। वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

12 फिल्मों में काम किया
काय पो छे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, वेल्कम टू न्यू यॉर्क, केदारनाथ, सोनचिड़िया, छिछोरे, ड्राइव और दिल बेचारा फिल्मों में काम किया था।

One thought on “अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!