अपर्णा यादव को योगी सरकार ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा

लखनऊ(लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू व प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव पर सीएम योगी आदित्यनाथ मेहरबान हुए हैं। जिससे आज यानि रविवार को उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। यह आदेश एडीजी सुरक्षा द्वारा गृह (पुलिस) विभाग अनुभाग-16 के संयुक्त सचिव सुनील कुमार ने जारी किया है। बता दें कि नेताजी की बहू अपर्णा बिष्ट यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है। अपर्णा पूर्व मे सीएम योगी से मुलाकात कर चुकी है और समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!