धोनी के रूप में सुशांत की भूमिका अमर रहेगी: अखिलेश


 लखनऊ(लाइवभारत24)। धोनी की बायोपिक मे यादकार भूमिका व हमेंशा अपने चेहरे पर मुस्कान रखने वाले बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार की सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके इस आत्महत्या करने से बॉलीवुड जगत, उनके प्रशंसक से लेकर राजनेता तक स्तब्ध हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी मौत पर दुख जताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं अचानक जाना हिंदी फिल्म जगत और उनके चाहने वालों के लिए अत्यंत दुखद एवं स्तब्धकारी है। उन्होंने आगे कहा कि दमदार अभिनेता की ‘धोनी के रूप में की गई उनकी भूमिका हमेशा अमर रहेगी।

One thought on “धोनी के रूप में सुशांत की भूमिका अमर रहेगी: अखिलेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!