जिंदगी में एक बार मैं भी डिप्रेशन से गुजरी:सुष्मिता सेन

susmita

मुंबई (लाइवभारत24)। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से हर कोई सदमें में है। वह महज 34 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले 6 माह से डिप्रेशन में थे। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने कहा है कि जिंदगी में एक बार वह भी डिप्रेशन से गुजरी हैं।

सुष्मिता ने कहा, ‘मैंने भी बहुत डिप्रेशन झेला है। मुझे पता है वह बहुत रियल इमोशन होता है। उस वक्त पर हंसना बहुत मुश्किल है फिर भी हमें जीवन चुनना पड़ता है। हमें चुनना भी चाहिए। हर इंसान अलग होता है। कुछ लोगों को दोस्तों और परिवार के सपोर्ट की जरुरत होती है। कुछ डॉक्टर या मानसिक चिकित्सक के पास जाते हैं। यह उनकी समस्या पर निर्भर करता है। मेरी जिंदगी के कई उद्देश्य हैं। मेरी दो बेटियां हैं। मैं अकेले उनका पालन पोषण कर रही हूं। मैं यह नहीं सोच सकती कि जिंदगी खत्म हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!