दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनीं मां

मुंबई(लाइवभारत24)। बॉलीवुड की चर्चित स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका और रणवीर एक बार फिर बेटी के माता-पिता बने हैं। यह खुशखबरी सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

दीपिका और रणवीर ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। इससे पहले दोनों एक बेटी ‘दुआ’ के माता-पिता बने थे। अब उनके परिवार में एक और नन्ही परी के आने से खुशियों का माहौल है। दोनों ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की।

स्टार जोड़ी की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और फिल्मी सितारों की ओर से लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “आप सभी पर हमेशा आशीर्वाद बना रहे।” दीपिका और रणवीर के प्रशंसक इस नए सदस्य के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!