सुभाषिनी मिश्रा बनी आप लखनऊ की जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष

लखनऊ(लाइवभारत24)। आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने आज लखनऊ में महिला कार्यकर्ताओ की बैठक में जिला महिला की प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेतु सुभाषिनी मिश्रा को मनोनीत किया। इस अवसर पर महिला प्रदेशअध्यक्ष नीलम यादव ने कहा नवनियुक्त महिला अध्यक्ष सुभाषिनी मिश्रा जी अपनी सक्रियता से महिला संगठन को मजबूती देकर पार्टी को ताकत प्रदान करेंगी। जिला संगठन अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि नवनियुक्त महिला अध्यक्ष  सुभाषिनी मिश्रा अगले पंद्रह दिनो में जिले की महिला कार्यकारिणी गठित करेंगी तथा पार्टी की विचारधारा को हर महिला तक पहुँचाने का काम करेंगी। सुभाषिनी मिश्रा ने नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को हर वार्ड और पंचायत की महिलाओं तक पहुँचा कर पार्टी में महिला शक्ति की संख्या बढ़ाऊँगी। आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव अनुज पाठक,प्रीतपाल सलूजा,विजय केसरवानी,तरुण मिश्रा,जस्मीत कौर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मीनू पाठक,एडवोकेट मनीषा शर्मा, किरन धीमान,अलीशा,पर्वीन खान,कुल्सुम खान, अनीता दर्शन,रूची शर्मा,चारु,हर्शा शर्मा,अनीता त्रिपाठी,सोनी चौहान, नैना दर्शन, प्रेमलता,पूनम दर्शन,रजिया खान, रेनू यादव,बबीता चौरसिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!