भारत में अब तक कोरोना के 10.70 लाख केस

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत में covid19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 10 लाख 70 हजार 150 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 73 हजार 410 लोग ठीक भी हो गए हैं जबकि 26 हजार 725 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 3 लाख 69 हजार 690 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 8,348 नए केस बढ़े। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक 1,00,350 संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 11,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, केंद्र सरकार ने बंगाल में कोरोना की कम जांच पर चिंता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बंगाल सरकार को पत्र लिखकर जांच बढ़ाने को कहा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि बंगाल में कम से कम एक लाख लोगों में 14 लोगों का टेस्ट जरूर करें। यह भी सुनिश्चित करें कि इसमें 10% से कम संक्रमण के मामले ही सामने आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!