ऐश्वर्या-आराध्या भी नानावटी अस्पताल में भर्ती

ऐश्वर्या को सांस लेने में भी तकलीफ

मुंबई(लाइवभारत24)। पूर्व विश्वसुन्दरी बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को शुक्रवार शाम नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्या और आराध्या को हल्के बुखार के बाद अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। शाम करीब 6 बजे पहले आराध्या को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद 8:30 बजे ऐश्वर्या को। ऐश्वर्या को सांस लेने में भी तकलीफ बताई जा रही है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उनका सीटी स्कैन किया गया है।   शनिवार को अमिताभ और अभिषेक कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

बच्चन परिवार

इसके बाद उनके फैमिली मेंबर्स और स्टाफ की जांच की गई थी। इनमें से रविवार को ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या में मामूली लक्षण पाए थे। बीएमसी के अधिकारियों ने ऐश्वर्या और आराध्या से उनके लक्षणों को लेकर बात की थी और पूछा था कि क्या उन लक्षणों से कोई परेशानी तो नहीं? ऐश्वर्या ने अपने और आराध्या के लक्षणों को हल्का बताया था और कहा था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्हें न तो बुखार आया है और न ही सांस लेने में तकलीफ है। इसके बाद कोविड-19 के क्वारैंटाइन नियमों के अनुसार उन्हें घर पर ही रखने का फैसला किया गया था। इसमें पूरे परिवार की रजामंदी थी। अब 6 दिन बाद ऐश्वर्या-आराध्या को बुखार की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया है। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया, बेटी श्वेता, नातिन नव्या नंदा और नाती अगस्त्य नंदा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। साथ ही उनके 26 स्टाफ मेंबर्स की स्वाब रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती हुए 7 दिन हो गए हैं। बीते शनिवार हल्के लक्षण दिखने के बाद 77 साल के अमिताभ और 44 साल के अभिषेक खुद कार चलाकर नानावटी हॉस्पिटल पहुंचे थे। दोनों ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी। अमिताभ ने लिखा था, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं।’

One thought on “ऐश्वर्या-आराध्या भी नानावटी अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!