24 घंटे में 2,984 कोरोना के नए मामले आए:आलोक टंडन 

 लखनऊ (लाइवभारत24)।  प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, आलोक टण्डनने शनिवार को यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटों में 2,984 कोविड के नये केस पाये गये हैं। राजधानी में शनिवार को ही अकेले 429 कोरोना संक्रमित नए मांमले सामने आए है।  वही प्रदेश में अब कोविड पाॅजीटिवरोगियों की संख्या 22,452 है। अब तक प्रदेश में 39,903 कोरोना के रोगियों को उपचारके बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 1,387 कोरोना के मरीजों की मृत्युहुई। प्रदेश में टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में57,068 सैम्पल की जांच की गयी। इस प्रकार कोविड-19 की अब तक 17,62,416 सैम्पल की जांचकी गयी है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 3,484 पूल की जांच की गयी,जिसमें 3242 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 242 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गयी। टण्डन ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस की कार्यवाही के अन्तर्गत1,87,593 सर्विलांस टीम द्वारा 1,34,98,386 घरों के 6,86,73,598 लोगों का सर्वेक्षणकिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 56,266 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर दियेगये है। इन कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक 81,812 लक्षणात्मक लोग मिले है। उन्होंनेकहा कि प्रदेश के समस्त जनपदों के सभी प्रमुख चिकित्सालयों पर कोविड जांच की सैम्पलिंगके लिए प्रतिदिन मोबाइल वैन भेजे जाने की व्यवस्था की गयी है। अपर मुख्य सचिव ग्राम्य एवं पंचायती मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्रीने कहा है कि शनिवार व रविवार को प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता एवंसेनिटाइजेशन अभियान में कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

One thought on “ 24 घंटे में 2,984 कोरोना के नए मामले आए:आलोक टंडन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!