सीएम योगी ने राम जन्मभूमि पूजन की तैयारियों का लिया जायजा

पांच सौ वर्ष बाद ऐसा शुभ मुहुर्त आया है : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या(लाइवभारत24)। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दोपहर राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का अयोध्या पहुँचकर गहन जायजा लिया। शनिवार को अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने अयोध्या के साधु-संतों से भी बात की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त आया है। पांच अगस्त को दुनिया एक भव्य कार्यक्रम देखेगी। श्री राम जन्मभूमि में भगवान राम का दर्शन करने के बाद सीएम योगी ने हर चीज की विस्तृत जानकारी ली। भूमि पूजन के कार्यक्रम में कोई कमी नहीं रह जाए, इसके लिए वे खुद अधिकारियों के साथ यहां पर पहुंचे हैं व नक्शा को भी देखा। हनुमानगढ़ी मन्दिर और कार्य शाला में सभी तरासे गए पत्थरों का जायजा लेने के बाद सीएम योगी अयोध्या के साधु-संतो से कार्यसेवक पुरम में गुप्त वार्ता किया व स्थानीय प्रशासन के लोगों के साथ बैठक की। इस बैठक में योगी ने कहा कि 500 साल के बाद अयोध्या में ऐसा शुभ मुहूर्त आया, इस भव्य कार्यक्रम को पूरी दुनिया देखेगी। इसमें कोई कमी नही रहनी चाहिए। आगामी 5 अगस्त को सभी नियमों का पूरी तरह से ही पालन करते हुए भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। सीएम योगी ने राम मंदिर आंदोलन में आरएसएस और वीएचपी की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए संगठित रूप से देशव्यापी आंदोलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने संतों के निर्देशन में चलाया और परिणाम हमारे सामने आया।
राम के भाइयों की प्रतिमा स्थापित:इससे पूर्व योगी ने राम जन्मभूमि परिसर में राम लला के भाइयों में भरत, शत्रुघ्न की भी छोटी प्रतिमा भगवान राम के पास ही रख कर विधिवत पूजन अर्चन किए। अंत मे साकेत कालेज में बनने वाले पीएम के हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण कर जनपद के अफसरो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए वाया रोड़ हवाई अड्डे पहुंचे। वहां से उनका उड़न खटोला गृह जनपद गोरखपुर हेतु रवाना हो गया।
मनेगी दीपावली भी अयोध्या। सीएम योगी ने दिए निर्देश है कि अयोध्या के सभी मठ और मँदिरो को सजाया जाएगा। आगामी 3 , 4 व 5 अगस्त को अयोध्या में विशेष पूजा अर्चना होगी। दिवाली मनायी जायेगी लेकिन लोग अपने स्थान पर ही नियम कानून के दायरे में मनाएंगे। कोविड 19 के नियम कानून का सभी जन सन्त महन्त आदि पालन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!