भारत में कोरोना के अब तक 14.22 केस

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत देश में रविवार को कोरोना से जुड़ी दो खबरें सामने आईं। एक तरफ जहां संक्रमितों का आंकड़ा 14 लाख के पार हो गया। दो दिन में मरीजों की संख्या 13 लाख से बढ़कर 14 लाख 22 हजार हो गई। वहीं, दूसरी तरफ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई।
24 घंटे में रिकॉर्ड 37 हजार 125 संक्रमित ठीक हुए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 9 लाख 8 हजार 441 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 32 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन फेज-5 शुरू करने का फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेज-5 में यूएसए, कनाडा, कतर, ओमान, यूएई, सिंगापुर, यूके, पेरिस, सऊदी अरब, बहरीन, न्यूजीलैंड, फिलिपींस सहित कई देशों से भारतीयों को वापस लाया जाएगा।
बेंगलुरु महानगर पालिका के मुताबिक, शहर में 3 हजार कोरोना मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें तलाशने का काम जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन लोगों ने टेस्टिंग के समय गलत फोन नंबर और पता दिया था। इसके चलते इन्हें खोजने में मुश्किलें आ रही हैं। कर्नाटक में अब तक 90,942 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!