राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शैक्षिक चैनल का किया आॅनलाइन शुभारंभ

लखनऊ(लाइवभारत24)।  यूपी की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेनपटेल ने रविवार को राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस समारोह आत्ममंथन का अवसर होता है। आत्ममंथन से कमियों को दूर कर आगे बढ़नेकी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय डाॅ कलाम के सपनों के अनुरूपउच्चकोटि के शोध कार्यों को करे। शोध आज की आवश्यकता है और यही देश और दुनिया को बचायेंगे। राज्यपाल ने कहा कि आज के इस दौर में देश का विज्ञानऔर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब हमतकनीक और शोध के क्षेत्र में बेहतर करेंगे तभी हम विश्व के समक्ष खड़े हो सकेंगे। वोकलफार लोकल के दृष्टिगत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना आवश्यकहै तभी देश आगे बढ़ेगा। हमारे विश्वविद्यालयों को रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यानदेना होगा।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टिसे विशाल प्रदेश है। जनसंख्या का एक बड़ा भाग हमारे युवाओं का है, जिन्हें उच्च एवंतकनीकी युक्त शिक्षा  प्रदान करना सरकार एवं हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इसयुग में स्थापित होने के लिये विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 केकारण उच्च शिक्षा सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता वृद्धिके लिये सत्त प्रयास करने के लिए आज तकनीकी संसाधनों का प्रयोग आवश्यक है। इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की देखरेख में चलने वाले शैक्षिक चैनल ‘स्वयं प्रभा’का उद्घाटन भी किया। इस चैनल पर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल कंटेंट 24 घंटे में 3 बार शाम 4 बजे, रात 12 बजे एवं सुबह 8 बजे प्रसारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!