भारत में हर रोज हो रहे 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट: मोदी

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन शहरों- नोएडा, मुंबई और कोलकाता में कोरोना टेस्टिंग के हाई थ्रूपुट (ऑटोमेटेड) सेंटर्स की शुरुआत की। इनमें एक दिन में 10 हजार सैंपल टेस्ट किए जाएंगे। मोदी ने कहा- आज भारत में 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं। आने वाले दिनों में 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है। कोरोना के दौरान हर कोई सिर्फ एक संकल्प के साथ जुटाना है कि एक-एक भारतीय को बचाना है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पीपीई किट मैन्युफैक्चरर है। सिर्फ 6 महीने पहले देश में एक भी मैन्युफैक्चरर नहीं था, आज 1200 से ज्यादा मैन्युफैक्चरर हर रोज 5 लाख से ज्यादा पीपीई किट बना रहे हैं। एक समय एन-95 मास्क भी बाहर से आते थे, आज रोज 3 लाख मास्क बन रहे हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री ऑफिस ने बताया था कि इन सेंटर्स के जरिए देश में कोरोना की टेस्टिंग में तेजी आएगी। साथ ही समय पर बीमारी का पता लगाने और इलाज शुरू करने में मदद मिलेगी। इस तरह संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा। हाई थ्रूपुट टेस्टिंग फैसिलिटी के जरिए जांच में कम समय लगेगा और लैब के स्टाफ को भी संक्रमण वाले मेटेरियल से ज्यादा संपर्क में नहीं रहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेस्टिंग फैसिलिटी की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जुड़ेंगे। रविवार को देश में कोरोना के मामले 14 लाख से ऊपर पहुंच गए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। अब देश में रिकवरी रेट 64.19% है। मतलब हर 100 मरीज में से 64 ठीक हो रहे हैं।

One thought on “भारत में हर रोज हो रहे 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट: मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!