ऐश्वर्या-आराध्या को 10 दिन बाद हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

मुंबई(लाइवभारत24)। मुंबई नानावटी हॉस्पिटल में कोविड-19 का इलाज करा रहीं ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी ऐश्वर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर दी है।अभिषेक ने ट्वीट में लिखा है, “आपकी सतत दुआओं के लिए शुक्रिया। हमेशा के लिए आभारी। शुक्र है कि ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वे घर पर ही रहेंगी। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!