देश में लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है भाजपाः  लल्लू

 

लखनऊ(लाइवभारत24)। यूपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला, कांग्रेस नेताओ ने राजस्थान में लोकतंत्र की बहाली केलिए व देश भर में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के सवाल पर राजभवन पर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पी एल पुनिया, राकेश सचान, समेत सैकड़ों लोगो की गिरफ्तारी की कड़े स्वर में निंदा करतेहुए इसे योगी सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह से एकचुनी हुई बहुमत वाली सरकार को अस्थिर कर गिराने की प्रक्रिया चल रही है वो लोकतंत्रके लिए बेहद घातक है। केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश मे लोकतंत्र की हत्या पर उतारूहै।
इसके साथ ही अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित गोवा, कर्नाटक मेंपूर्व में ऐसा हो चुका है । सत्ता पिपासु भाजपा ने महाराष्ट्र में आनन फानन में सभीसंसदीय परंपरा को ताक पर रख कर अलसुबह 6 बजे शपथ दिलाने का काम पूर्व में किया था,पर वहां उनका दांव उलटा पड़ा। आज वही सब फिर राजस्थान में दोहराने की प्रक्रिया चल रहीहै। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस देश की स्वस्थ संसदीयपरंपराओं का भी निर्वाहन नही कर रही है। संसदीय परंपराओं का गला घोंटा जा रहा है। जोइस देश के लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। धरने में मौजूद सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि राजस्थान में जो हो रहा है वह बेहद निंदनीयहै । भारतीय जनता पार्टी बहुमत देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के आपराधिककृत्य में लिप्त है। यह देश की जनता और उसके मत का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी इस कदर सत्ता के नशेमें चूर है की उसे इस देश की समृद्धशाली और गौरवमयी संसदीय परंपराओं की हत्या करनेपर तुली है। कई सरकारें आई गयी पर ऐसा कभी नही हुआ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, मुकेश सिंह चैहान, बृजेन्द्र कुमार सिंह, डा उमा शंकर पाण्डेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शैलेन्द्र तिवारी,ब्रजेश वर्मा राजेश सिंह काली, सहित सैंकड़ों लोगशामिल रहे।

One thought on “देश में लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है भाजपाः  लल्लू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!