18.5 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 01:11:53 PM

Buy now

spot_img

अभिषेक बच्चन का कोविड टेस्ट आया निगेटिव

मुंबई(लाइवभारत24)। 28 दिन बाद आखिर नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती अभिषेक बच्चन का लेटेस्ट कोरोना टेस्ट निगेटिव आ ही गया। जूनियर बच्चन ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा, “वादा वादा होता है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। मैंने आपसे कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। नानावटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार।”

अभिषेक बच्चन 28 दिन से नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में कोविड-19 का ट्रीटमेंट ले रहे थे। 11 जुलाई की शाम वे और उनके पिता अमिताभ बच्चन वायरस के लक्षण दिखने के बाद खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचे थे। अभिषेक ने अपनी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर ट्विटर पर दी थी। उन्होंने लिखा था, “आज हम दोनों, मेरे पिता और मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण थे, जिसके बाद हम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने सभी जरूरी अथॉरिटीज को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टॉफ के सदस्यों का टेस्ट कराया जा रहा है। मैं सभी से शांत रहने और पैनिक न फैलाने की गुजारिश करता हूं। धन्यवाद।”
अमिताभ बच्चन 22 दिन तक अस्पताल में कोविड का इलाज कराते रहे थे। उनकी रिपोर्ट 2 अगस्त को निगेटिव आई थी। सबसे पहले अभिषेक ने ही उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने लिखा था, “मेरे पिता का आखिरी कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब वे घर में रहेंगे और आराम करेंगे। सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।
इस दौरान उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी फैन्स को दी थी। अभिषेक ने अगले ट्वीट में लिखा था, “दुर्भाग्य से कुछ कॉमरेडिटी के कारण मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अभी अस्पताल में ही रहूंगा। मेरे परिवार के लिए सतत दुआ और प्रार्थनाओं के लिए आपका एक बार फिर शुक्रिया। बहुत विनम्र और आभारी। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा।”
अमिताभ और अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के 6 दिन बाद 17 जुलाई को 46 साल की ऐश्वर्या और 8 साल की आराध्या को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 दिन वे वहां एडमिट रहीं और 11वें दिन यानी 27 जुलाई को ठीक होकर घर लौटीं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!