18.8 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 05:54:50 PM

Buy now

spot_img

योगी सरकार तत्काल प्रभाव से बाढ़ पीड़ित किसानों को दे मुआवजा: लल्लू

लखनऊ(लाइवभारत24)।  यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ दर्जनों जिलों में कहर मचाई हुई है। किसानों के धान और गन्ने की खेती डूब गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनकोथोड़ी राहत मिले। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं।बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीयहालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनीचाहिए। उन्होंने कहा कि गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया,मऊ, आजमगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहाँ भी फसलें बर्बाद हो गईं हैं। लल्लू ने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों सेप्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!