यूपी मे कोरोना बेकाबू होने से योगाी सरकार ने ‘नो टेस्ट नो केस’ का रास्ता अपनाया: अखिलेश

लखनऊ(लाइवभारत24)। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोएडा में समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 400 बेड के अस्पताल की आधारशिला रखी गई थी। मुख्यमंत्री उसी अस्पताल में फीता काटने की रस्म अदायगी करते है। इस अस्पताल मेंअब कोविड-19 के मरीजों का इलाज होगा। सोती सरकार जागकर सुनिश्चित करे कि कोरोना टेस्टरिपोर्टे शीघ्र व सही आएं जिससे लोग रिपोर्ट पर विश्वास कर सकें और अपने लोगों को नखोंए।
वहीं अखिलेश ने कहा कि  प्रदेश में कोरोना महामारी के हालात बेकाबू होने से नो टेस्ट नो केस का रास्ता अख्तयार कर लिया गया है। राज्य सरकार बीमारी से निबटने में असहाय और अक्षम साबित हो रही है। प्रदेशमें कोविड मरीज 44,563 हैं और 1981 मौते हो चुकी है। वर्तमान मुख्यमंत्री का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीत रहा है कि वे समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों काही फीता काटते रहे। भाजपा सरकारें केन्द्र की हों या राज्य की दावों के सहारे ही अपनेदिन काट रही हैं। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का शिकार बनने वालों की सूची में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों,नगरपालिका, बैंक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं न्यायकर्मियों का लगातार बढ़ना बेहद चिंताजनक है। शुक्रवार को 707 केस राजधानी लखनऊ में मिले। मरीजों को न समय से इलाज मिल रहा है और नहीं दवाइयां। प्रशासनिक विफलता के चलते कोरोना में और ज्यादा मौते हो सकती है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार प्रशासन चलाने में पूर्णतया विफल नज़र आ रही है। कोरोना जैसी बीमारी से निबटने की क्षमता भी वह खो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्थाएं पंगु है। सरकार बयानों से ही बीमारियों का इलाज करने का चमत्कार कर रही है। काम के मामले मेंलगता ही नहीं कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था सक्रिय है अथवा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!