‘बुलीवुड’ में नारकोटिक्स ब्यूरो आया तो कई नामी हस्तियां सलाखों के पीछे होंगी: कंगना

 

कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड को बुलीवुड लिखा

लखनऊ(लाइवभारत24)। सुशांत मामलें में खुलकर बोलने वाली कंगना रनोट को अब सुशांत के परिवार का भी सपोर्ट मिल रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उनकी तारीफ भी की थी। इसके बाद रिया की वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद इस केस में रिया की ड्रग्स कंपनी का खुलासा हुआ है। अब कंगना ने एक और स्टैंड लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बॉलीवुड को बुलीवुड कहा। उन्होंने लिखा- अगर नारकोटिक्स ब्यूरो बुलीवुड में आया तो कई ए-लिस्टर्स की गर्दन फंसेगी। कंगना ने लिखा है- अगर नारकोटिक्स ब्यूरो बुलीवुड में एंट्री करता है तो कई ए-लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्लड टेस्ट किए जाते हैं तो कई हैरान करने वाले खुलासे होंगे। उम्मीद करती हूं कि पीएमओ स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुलीवुड नाम के गटर को साफ कर देंगे।
कंगना रनोट लगातार सुशांत केस में अपना बयान सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं। इसके बाद सुशांत की बहन श्वेता ने उनकी तारीफ की है।
यह पहला मौका नहीं है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है।
इसके पहले कई नामी हस्तियां ड्रग्स के नशे में पकड़ी गई थीं। पिछले साल करण जौहर की पार्टी में कई सारे सितारों को नशे में देखा गया था, इस पर काफी हंगामा हुआ था। पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद कई सितारे इस मामले में अपनी सफाई देते नजर आए थे।
15 अगस्त के दिन गोवा पुलिस ने एक्टर कपिल झावेरी को रेव पार्टी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। झावेरी के विला पर रेव पार्टी में 23 लोग शामिल हुए थे। साथ ही यहां कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस मिली थी। इनकी कीमत 9 लाख रू. थी।
विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को 2011 में रेव पार्टी में शामिल होने के चलते मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था। 27 जून 2011 को मुंबई के पास कर्जत में रेव पार्टी में कई लड़के-लड़कियां भी पकड़े गए थे, जिसमें साक्षी भी शामिल थे। तब उनकी उम्र 20 साल थी हालांकि मेडिकल के बाद पुलिस ने साक्षी को रिहा कर दिया था।
2012 में अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री मुंबई में हुई एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। दोनों की ब्लड रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि पार्टी में दोनों ने ड्रग्स ली थी। हालांकि, दोनों ने बाद में स्पष्टीकरण देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दोषी नहीं हैं।
पार्टियों के लिए मशहूर करण जौहर की एक हाउस पार्टी का वीडियो सामने आया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स नजर आ रहे थे जिसमें दीपिका पादुकोण, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन के नाम शामिल थे।

One thought on “‘बुलीवुड’ में नारकोटिक्स ब्यूरो आया तो कई नामी हस्तियां सलाखों के पीछे होंगी: कंगना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!