कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड को बुलीवुड लिखा
कंगना रनोट लगातार सुशांत केस में अपना बयान सोशल मीडिया के जरिए दे रही हैं। इसके बाद सुशांत की बहन श्वेता ने उनकी तारीफ की है।
यह पहला मौका नहीं है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन सामने आया है।
इसके पहले कई नामी हस्तियां ड्रग्स के नशे में पकड़ी गई थीं। पिछले साल करण जौहर की पार्टी में कई सारे सितारों को नशे में देखा गया था, इस पर काफी हंगामा हुआ था। पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद कई सितारे इस मामले में अपनी सफाई देते नजर आए थे।
15 अगस्त के दिन गोवा पुलिस ने एक्टर कपिल झावेरी को रेव पार्टी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। झावेरी के विला पर रेव पार्टी में 23 लोग शामिल हुए थे। साथ ही यहां कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस मिली थी। इनकी कीमत 9 लाख रू. थी।
विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को 2011 में रेव पार्टी में शामिल होने के चलते मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था। 27 जून 2011 को मुंबई के पास कर्जत में रेव पार्टी में कई लड़के-लड़कियां भी पकड़े गए थे, जिसमें साक्षी भी शामिल थे। तब उनकी उम्र 20 साल थी हालांकि मेडिकल के बाद पुलिस ने साक्षी को रिहा कर दिया था।
2012 में अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री मुंबई में हुई एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। दोनों की ब्लड रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई थी कि पार्टी में दोनों ने ड्रग्स ली थी। हालांकि, दोनों ने बाद में स्पष्टीकरण देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह दोषी नहीं हैं।
पार्टियों के लिए मशहूर करण जौहर की एक हाउस पार्टी का वीडियो सामने आया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स नजर आ रहे थे जिसमें दीपिका पादुकोण, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन के नाम शामिल थे।
Good news