टीवीएस रेडियॉन ने नए फेस्टिव कलर्स बाज़ार में उतारे

लखनऊ (लाइवभारत24)। दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस रेडियॉन के दो नए कलर्स बाज़ार में उतारे हैं। त्योहारों के सीज़न को ध्यान में रखते हुए, लॉन्च के दो साल के अंदर ब्राण्ड के 3 लाख संतुष्ट उपभोक्ताओं से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने ये दो नए कलर्स पेश किए हैं। मोटरसाइकल के सर्वश्रेष्ठ फीचर्स और इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को रोशनी में लाने के लिए ब्राण्ड ने नए धाकड़ विज्ञापन का लॉन्च भी किया है, ये नए फीचर्स मोटरसाइकल की माइलेज को बेहतर बनाकर शानदार ड्राइव का अनुभव प्रदान करते हैं। धाकड़ सीरीज़ के तहत नए दो नए कलर्स- रीगल ब्लू और क्रोम पर्पल लॉन्च किए गए हैं। इस अवसर पर  अनिरुद्ध हल्दर, वाईस प्रेज़ीडेन्ट (मार्केटिंग)-कम्यूटर मोटरसाइकल, स्कूटर्स एण्ड कार्पोरेट ब्राण्ड ने कहा, ‘‘3 लाख से अधिक भारतीय परिवार टीवीएस रेडियॉन के संतुष्ट उपभोक्ता हैं। वे इसके सर्वश्रेष्ठ फीचर्स एवं मजबूत उपभोक्ता-उन्मुख डिज़ाइन से बेहद प्रभावित हैं। हमें विश्वास है कि ब्राण्ड के दो नए कलर्स को भी उपभोक्ताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी। देश के मध्यमवर्गीय युवाओं को लुभाने के लिए हम नया ‘‘धाकड़’’ विज्ञापन भी लेकर आए हैं जो बताता है कि कैसे टीवीएस रेडियॉन की टेक्नोलॉजी पहले से कहीं बेहतर माइलेेजके साथ राइडिंग का शानदार अनुभव प्रदान करती है। उपभोक्ताओं से मिली शानदार प्रतिक्रिया ने ही हमें रेडियॉन ‘धाकड़’ अभियान के लिए प्रेरित किया है।’’टीवीएस रेडियॉन मजबूत मैटल बॉडी, सशक्त स्टाइल, बेहतरीन आराम और उपभोक्ता उन्मुख डिज़ाइन का शानदार संयोजन है, जो मजबूती के साथ-साथ बेहद भरोसेमंद भी है। मोटरसाइकल अपने वर्ग में 20 सर्वश्रेष्ठ फीचर्स केे साथ आती है, जिसमें शमिल हैं- सेगमेन्ट में सबसे बड़ी सीट, डीआरएल से युकत क्रोम बेज़ल हैडलैम्प, कार जैसा स्पीडोमीटर, रिब्ड थाई पैड्स से युक्त स्टाइलिश पेट्रोल टैंक, सोलिड सस्पेंशन आदि। सीट की सही उंचाई, ज़्यादा ग्राउण्ड क्लीयरेन्स, लम्बा व्हीलबेस और हैण्डी फंक्शनल फीचर्स जैसे यूएसबी चार्जिंग स्पॉट एवं सुविधाजनक पिलियन ग्रैब रेल राइडिंग को और भी अधिक सुविधाजनक बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!