जी एंटरटेनमेंट ने किया यूपी में की 20 अम्बुलैंसेस, 5000 पीपीई किट्स का सहयोग

लखनऊ (लाइवभारत24)। भारत की अग्रणी कंटेंट कंपनी जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड (जी) ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश को क्रिटिकल हेल्थकेयर इक्विपमेंट दिए और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राज्य के प्रयासों का बल बढ़ाया। माननीय मुख्यमंत्री श्री. योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में एक डिजिटल समारोह में जी के एमडी और सीईओ श्री. पुनीत गोएंका ने क्रिटिकल हेल्थकेयर इक्विपमेंट्स उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी। उत्तर प्रदेश को निम्न आवश्यक सुविधाएं देने के लिए कंपनी ने अपने अनुमत सीएसआर बजट (कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए) का उपयोग किया गया हैरू अम्बुलैंसेस – राज्य को 20 अम्बुलैंसेस दी गयी हैं। पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट्स – 5000 किट्स राज्य को दान किए गए हैं।

इस पहल के बारे में जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर श्री. पुनीत गोएंका ने बताया, ष्वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में बल प्रदान करने के लिए पूरे देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जी ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र की जिम्मेदार कंपनी होने के नाते सकारात्मक कदम उठाए हैं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश राज्य को प्रबल सहयोग प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य के फ्रंटलाइन कर्मचारियों के प्रयासों को मजबूत करने में यह दान की गयी स्वास्थ्य सुविधाएं मददगार साबित होंगी। स्वास्थ्य सुविधाओं को सौंपने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए वर्चुअल समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 से राहत के लिए जरुरी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जी का आभार व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री. योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, ष्क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की पूरी रक्षा की जाए इसलिए महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश प्रशासन ने कई कार्यक्रमों और उपक्रमों के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़े पैमाने पर मजबूत किया है। श्री. पुनीत गोएंका और जी के हम आभारी हैं, उन्होंने जरूरत की इस घड़ी में कोविड-19 से निपटने के लिए हमारा समर्थन किया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles