25.2 C
New York
Monday, 15th \ September 2025, 11:06:06 PM

Buy now

spot_img

अगले 6 महीने कोरोना महामारी के सबसे खराब दिन होंगे:बिल गेट्स

वॉशिंगटन (लाइवभारत24)। विश्व में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.26 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5.08 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। अमेरिकी बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स ने कहा है कि अगले 4 से 6 महीने महामारी के लिए सबसे खराब दिन होगा। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैलुएशन (IHME)के मुताबिक, इस दौरान 2 लाख से ज्यादा मौतें होगी। अगर हम नियमों का पालन करें, मास्क पहनें और भीड़ में न जाएं तो इन मौतों को बहुत हद तक रोक सकते हैं। गेट्स ने सीएनएन को दिए गए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वैक्सीन आने पर वह इसे सबके सामने लगवाएंगे।

इस बीच बहरीन ने चीन की फार्मा कंपनी सिनोफार्म की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इसने टीका लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 18 साल से ज्यादा लोग फ्री में वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। सिनोफार्म की इस वैक्सीन की मिस्र, बहरीन और जॉर्डन में तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। देश में अब तक 89 हजार 143 लोग संक्रमित मिले हैं और 348 लोगों की मौत हुई है।
रूस में बीते 24 घंटे में 28 हजार 80 संक्रमित मिले हैं। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं और 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हैं। यहां की राजधानी मॉस्को में बीते 24 घंटे में 75 संक्रमितों की मौत हुई है। इन सभी में पहले निमोनिया पाया गया था। बाद में जांच करने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। रविवार को इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब तक यहां मरने वाले की संख्या 9945 हो गई है। मॉस्को में अब तक 6 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। देश में पिछले हफ्ते से वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है।
इजराइल अपना वैक्सीनेशन प्रोग्राम तय समय से पहले शुरू कर सकता है। यहां के हेल्थ मिनिस्टर युली एडेलस्टीन ने रविवार को कहा- पहले वैक्सीनेशन के लिए 27 दिसंबर का समय तय किया गया था। हालांकि, वैक्सीनेशन सेंटर्स पर तैयारियां करीब पूरी हो चुकी है। ऐसे में हम अगले महीने से वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू कर सकते हैं। फर्स्ट स्टेज में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इजराइल में बीते हफ्ते फाइजर की वैक्सीन की पहली खेप पहुंची है। इजराइल में अब तक 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 2990 मौतें हुईं हैं।
ब्रिटेन में 24 घंटे में 18 हजार 447 मामले सामने आए और 144 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख के पार हो गया है। यहां अब 64 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। देश के कई इलाकों में नए मामले बढ़े हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के चीफ ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चिट्‌ठी लिखकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से 23 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच क्रिसमस की छुट्टियां में पाबंदियां सख्ती से लागू कराने के लिए कहा। न्यूजीलैंड में विदेशी कैदियों की मुश्किलें बढ़ गई है। रिहाई के 10 महीने पूरे होने के बाद भी उन्हें वापस उनके देश नहीं भेजा जा सका है। फ्लाइट्स कम होने की वजह से ऐसा हुआ है। 8 दिसंबर तक करीब 15 ऐसे कैदी देश में मौजूद थे। मार्च में एयर न्यूजीलैंड ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स 95% तक कम कर दी थी। देश के इमिग्रेशन मिनिस्टर क्रिस फाफोई ने रविवार को इसकी जानकारी दी। न्यूजीलैंड में अब तक 2096 संक्रमित मिले हैं और 25 से ज्यादा मौतें हुई हैं।
मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहिदीन यासीन ने रविवार को देश की 70% आबादी के लिए वैक्सीन खरीदने का आदेश दिया। यासीन ने लोकल मीडिया से कहा- मैंने हेल्थ और साइंस मिनिस्ट्री को देश के लिए ज्यादा वैक्सीन लाने पर बात करने को कहा है। मलेशिया ने 30% लोगों के लिए ही वैक्सीन का आर्डर दिया है। फाइजर वैक्सीन के 1.28 करोड़ डोज लेने के लिए सौदा तय किया है। अब यह एस्ट्रेजेनेका की कोवैक्सिन खरीदेगा। बीते 24 घंटे में यहां 1229 संक्रमित सामने आए।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!