27.7 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 04:39:50 AM

Buy now

spot_img

ऋतिक रोशन एक बार फिर CINTAA की मदद के लिए आए आगे , डोनेट किए 20 लाख रुपए

मुंबई (लाइवभारत24)। वॉलीबुड एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अपने साथी सदस्यों की मदद के लिए आगे हैं। ऋतिक ने एसोसिएशन को 20 लाख रुपए डोनेट किए हैं। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन के उन सदस्यों की मदद के लिए राशन किट भी दान दिए हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।
CINTAA के महासचिव अमित बहल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “ऋतिक रोशन ने पिछले तालाबंदी के दौरान भी हमारी मदद की थी। तब उन्होंने 25 लाख रुपए का दान दिया था। इस बार ऋतिक जो पैसा देंगे उसका इस्तेमाल एसोसिएशन के 5000 सदस्यों का वैक्सीनेशन और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सदस्यों को राशन उपलब्द कराने में किया जाएगा।”
अमित बहल ने आगे बताया, “विक्की कौशल ने भी लगभग 2.5 लाख रुपए के दान के साथ CINTAA की मदद की है। जबकि एक्ट्रेस फ्लोरा साइना ने 25 हजार रुपए का दान दिया है। इनके अलावा कुछ अन्य सदस्य भी हैं, जिन्होंने एसोसिएशन को छोटा-छोटा दान दिया है। ऋतिक का बड़ा दान हमारे लिए बहुत बड़ी मदद साबित होने वाला है।”
CINTAA के लगभग 60 प्रतिशत सदस्य डेली वेज वर्कर्स हैं, जो सरकार के नए SOPs के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। क्योंकि लॉकडाउन के कारण उन्हें काम नहीं मिल पा रह है। कुछ सदस्य ऐसे हैं जो सरवाइव करने के लिए वैकल्पिक नौकरियों की तलाश में हैं। एसोसिएशन खुद भी फंड जुटाने और एसोसिएशन से फंड का उपयोग करके अपने सदस्यों की आंतरिक रूप से मदद करने की कोशिश कर रहा है। अमित कहते हैं, “सिंटा ने 1400 सदस्यों को पहले ही राशन उपलब्ध कराया है और साल भर से जमा हुए फंड से 3000 रुपए एसोसिएशन के लगभग 2000 सदस्यों को ट्रांसफर किए हैं।”
इससे पहले कोरोना की पहली लहर के दौरान भी इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स की मदद के लिए कई सिलेब्रिटीज आगे आए थे। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, सलमान खान जैसे अन्य कई सेलेब्स ने फंड जुटाया और मुश्किल समय में इंडस्ट्री के कई लोगों की मदद की थी।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!