बाल संस्कार शिविर में विनीता भावनानी ने बच्चों को नैतिकता के मूल्यों से कराया परिचित

लखनऊ (लाइवभारत24)। ​भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश् महिला इकाई के तत्वाधान में सिंधी बोली, सिंधी व्यवहार, बच्चो के में संस्कारो का रोपण करने के लिए सिंधी बाल संस्कार आनलाईन शिविर आयोजित किया गया। सिंधी बाल संस्कार आनलाईन शिविर में बच्चो को व्यक्तिव के विकास, योग ज्ञान, कला और शिल्प, मौलिक कहानिया,सिंधी लिपी का ज्ञान, स्वस्थ खान पान कि जानकारी दी गयी।

भारतीय सिंधु सभा द्वारा आयोजित साप्ताहिक बालसंस्कार शिविर आज यानि 3 जुलाई को नैतिकता पर शिक्षा के अंतर्गत बच्चों को छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय प्रभारी विनीता भावनानी जी के द्वारा बच्चों को नैतिकता के मूल्य के बारे में बताया नैतिकता के सिद्धांत को विनीता जी ने अपनी मधुर वाणी से सबको मोहित किया बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी नैतिक मूल्यों के बारे में विस्तृत से जानकर अपने जीवन में लगाने का संकल्प किया, इसी क्रम में ज्योति सांगवानी जीने नैतिकता को आधार मानते हुए बच्चों को मौलिक कहानियां की जानकारी दी उन्होंने अपनी कहानी के माध्यम से बच्चों को विश्वास करना सिखाया और संस्कृत के श्लोक के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी।

भारतीय सिंधु सभा कि महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष कोमल चंदानी ने सभी शिक्षकों और बच्चों के माता-पिता और बच्चों को कार्यक्रम में प्रतिभाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया।
प्रदेश कार्यकारिणी एवं पदाधिकारीगणों में भारतीय सिंधु सभा कि महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष कोमल चंदानी, प्रदेश महासचिव निशाँ कुन्दनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष रेनु साहित्य, प्रदेश उपसचिव सुनीता तलरेजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया रंगलानी, मीडिया प्रभारी स्वाती पंजवानी, कार्यकारिणी सदस्य गौरी मंगलानी, पूनम लखमानी, ज़िला अध्यक्ष कंचन मंगलानी, रंजीता सचदेवा, ऊषा तलरेजा, मीना मन्ध्यान, गीता लालवानी,  गीता नथानी, शालिनी गुरबक्शानी, भारती मारवीजा, ललिता करमचंदानी, अनीता चावला, हर्षा केसवानी, जान्हवी बजाज, पूनम लखवानी, साक्षी साधवानी, गौरी मगलानी, मीना लालचन्दानी, वंदना मन्ध्यान एवं समस्त जिलाध्यक्षों कंचन मगलानी, काजल जगवानी,कविता बदानी, रोशनी हीरानी, शालिनी राजपाल, मोहिनी करनानी,किरन वरयानी, दीपा छावडा, कोकल भाटिया, सुनीता लखमानी, जया फतवानी, गौरी तोलानी, रेशमा सावलानी चित्रा सहजवानी द्वारा सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम की एंकरिंग हेमा गगवानी व तकनीकी प्रबंधन संस्कार रंगलानी व द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!