करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा दी नसीहत

मुंबई। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का है। करीना और प्रियंका ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें शेयर की, लेकिन एक समय ऐसा भी आया कि शो में बातचीत के दौरान करीना कपूर ने सरेआम प्रियंका चोपड़ा को नसीहत दे दी कि हॉलीवुड जाकर अपनी जड़ों को मत भूलो।
इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि करण पूछते हैं कि वरुण किसी डेट कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि मुझे नहीं पता। इस पर करीना कपूर को हैरानी होती है और वो प्रियंका चोपड़ा से पूछ लेती हैं कि सच में आपको नहीं पता कि वरुण किसी डेट कर रहे हैं। प्रियंका फिर ना में जवाब देती हैं। इस पर करीना कपूर कहती हैं कि अपनी जड़ों को मत भूलो। करीना कपूर की इस बात पर प्रियंका और करण खूब जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। वीडियो में करण जौहर ने दोनों एक्ट्रेस से खूब टेढ़े सवाल पूछते दिख रहे हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि करण जौहर ने करीना कपूर से पूछा कि आपको याद है कि सैफ ने आपको कहां प्रपोज किया था। इस पर करीना कहती है हैं ग्रीस में। करीना की यह बात सुन प्रियंका भी कह उठती हैं कि उन्हें भी निक ने भी में अपने प्यार का इजहार किया था।

One thought on “करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा दी नसीहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!