फिल्मों में कभी नहीं बनी माधुरी-अमिताभ की जोड़ी

मुंबई। मायानगरी में अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित सबसे लोकप्रिय सेलीब्रिटी में से एक हैं। दोनों फिल्मी स्टारों की देश—विदेश में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ये दोनों केवल’बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म के गाने ‘ओये मखना’में साथ नजर आए थे, लेकिन कभी साथ में फिल्म में काम नहीं किया। दोनों के एक साथ फिल्मों में काम ना करने के पीछे की वजह जानकर आप हैरान हो । धक—धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 80 के दशक में बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि शुरुआत में उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन फिर अनिल कपूर के साथ उन्होंने बेटा, तेजाब, हिफाजत, परिंदा जैसी कुछ हिट फिल्में दी। इन फिल्मों के बाद माधुरी स्टार बन गई थीं। फिर माधुरी को बिग बी के साथ एक फिल्म ऑफर हुई, लेकिन अनिल कपूर ने उन्हें इसे करने से मना कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि अनिल उस वक्त माधुरी के साथ काम करने को लेकर पजेसिव हो गए थे। तो यही वजह है कि माधुरी कभी बिग बी के साथ काम नहीं कर पाईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इंसिडेंट के बाद माधुरी और अनिल ने भी साथ काम नहीं किया। दोनों ने फिर सालों बाद साल 2019 में टोटल धमाल में काम किया।
माधुरी दीक्षित के डांस के तो सभी दीवाने हैं ही, लेकिन अब हाल ही में उनका एक नया टैलेंट सामने आया है। माधुरी ने हाल ही में गाना गाया है जिसका नाम है कैंडल। माधुरी दीक्षित की आवाज सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। माधुरी दीक्षित ने एक प्रोफेशनल सिंगर की तरह इस गाने को इंग्लिश में गाया है जिसे सुनकर आप माधुरी के दीवाने हो जायेगें।

One thought on “फिल्मों में कभी नहीं बनी माधुरी-अमिताभ की जोड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!