4.6 C
New York
Wednesday, 10th \ December 2025, 11:36:18 PM

Buy now

spot_img

पोर्न फिल्म मामले में राज कुंद्रा अरेस्ट

मुंबई (लाइवभारत24)। मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न वीडियो केस में शामिल हैं, यह बात पुलिस को पांच महीने पहले ही पता लग चुकी थी, लेकिन पुलिस ने पहले राज के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने का काम किया था। इस दौरान राज का नाम बार-बार आता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई जल्दबाजी नहीं की।
सोमवार को गिरफ्तार हुए राज को कोर्ट ने 23 जुलाई तक हिरासत में भेजा है। पुलिस उनसे इस केस में पैसों की लेनदेन के बारे में ज्यादा पूछताछ कर सकती है। पुलिस के पास पहले से ही राज और दूसरे लोगों के बीच बातचीत के रिकॉर्ड्स हैं, मगर पुलिस राज से ही इस बारे में बयान लेना चाहती है।
21 साल की एक मॉडल ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसे एनर्जी ड्रिंक पिलाई गई थी। बाद में उसके अश्लील फोटो और वीडियो शूट किए गए। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मड आइलैंड के बंगले पर छापा मारा था। जहां से इस पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।

अभियुक्तों से पूछताछ में राज कुंद्रा का नाम सामने आया था। कुछ मॉडल्स ने बताया था कि उन्हें राज कुंद्रा की कंपनी का काम है, यह बता कर ही संपर्क किया गया था।

मालवानी पुलिस स्टेशन के ऑन ड्यूटी इंचार्ज सीनियर सब-इंस्पेक्टर संदीप गायड़े ने बताया कि फरवरी में क्राइम ब्रांच को एक क्लू मिला था। इसके आधार पर ही बंगले पर रेड हुई। तब गिरफ्तार लोगों में से कुछ ने दावा किया था कि वो राज कुंद्रा के लिए काम कर रहे हैं।

उस वक्त इस बयान के अलावा कोई सबूत नहीं था। पुलिस ने राज कुंद्रा जैसे सेलिब्रिटी बिजनेसमैन को सिर्फ इस आधार पर गिरफ्तार करना ठीक नहीं समझा। उस वक्त जो भी कार्रवाई हुई, उसमें राज का नाम शामिल नहीं किया गया था।

कुछ मॉडल ने मीडिया में यह स्टेटमेंट दे दिया था कि इस केस में राज कुंद्रा शामिल हैं। फिर भी पुलिस अपने तरीके से काम करती रही। उसी समय एंटीलिया केस का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें सचिन वझे का नाम बाहर आया। इस केस के चलते आगे मुंबई के पुलिस कमिश्नर से लेकर कई सारे अफसरों के तबादले हुए। इस सब से पोर्न केस की छानबीन पर असर पड़ा। तब पुलिस ने 9 अभियुक्तों के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट फाइल कर दी थी। बाद में राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद उन्हें क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए बुलाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि पोर्न वीडियो केस में अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है। राज कुंद्रा जैसे और लोगों (दूसरी कंपनियां के) पर भी इस कारोबार में शामिल होने का शक है। पोर्न वीडियो बनाकर एक से ज्यादा मोबाइल ऐप कंपनियों को बेचे जाते थे। इसमें पैसों का भारी लेनदेन हुआ है। अब मनी ट्रेल ढूंढ़ने की कोशिश होगी। इसके चलते और नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!