गाजियाबाद में भीषण हादसा: श्मशान में छत गिरने से 18 की मौत, 24 घायल

गाजियाबाद(लाइवभारत24)। गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान में गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए। इनमें 18 की मौत हो गई, 24 घायल हैं। बारिश से बचने के लिए 100 लोग छत के नीचे खड़े हुए थे।
NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मृतकों में 3 की पहचान हो गई है। इनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे। ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मंडलायुक्त मेरठ और एडीजी मेरठ जोन से घटना की रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!