देश में कुल 90.95 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए, 24 घंटे में 44 हजार नए मरीज मिले

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। कोरोना के शनिवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1601 और राजस्थान में 1028 एक्टिव केस बढ़े। इसी के साथ हर दिन मिलने वाले एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया। अगर आने वाले दिनों में भी यहां एक्टिव केस बढ़ते ही रहे तो हालात काफी खराब हो सकते हैं। शनिवार को 24 घंटे के अंदर 44 हजार 906 लोग संक्रमित पाए गए। 43 हजार 797 लोग रिकवर हुए और 497 मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा राजधानी दिल्ली में 5879, केरल में 5772, महाराष्ट्र में 5760 मरीज मिले। गुजरात में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 1515 और राजस्थान में 3007 मामले सामने आए।
अब तक देश में 90 लाख 95 हजार 908 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें से 85 लाख 20 हजार 39 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 3 दिन के अंदर रिकवरी रेट में 1% इजाफा देखने को मिला है। रिकवरी रेट अब 94% हो गया है। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 33 हजार 263 हो गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में पहली बार RT-PCR टेस्ट का आंकड़ा रैपिड एंटीजन टेस्ट से ज्यादा पहुंच गया है। DRDO अस्पताल के लिए 250 वेंटीलेटर भेजे गए हैं।
दिल्ली में हाउस-टू-हाउस सर्वे शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को 3 लाख 70 हजार 729 लोगों का सर्वे किया गया। एम्स ने 207 जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यूपी में शनिवार को 2235 नए मरीज मिले। 2097 लोग रिकवर हुए और 24 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 24 हजार 223 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 23 हजार 471 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 93 हजार 228 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 7524 हो गई है। दिल्ली में शनिवार को 5879 लोग संक्रमित मिले। 6963 लोग रिकवर हुए और 111 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 23 हजार 117 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 39 हजार 741 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 75 हजार 106 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 8270 हो गई है। मध्यप्रदेश में शनिवार को 1700 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 899 लोग रिकवर हुए और 11 की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 लाख 91 हजार 246 हो गया है। इनमें 11 हजार 192 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 76 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3149 हो गई है।राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में 3007 लोग संक्रमित मिले। 1963 लोग रिकवर हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 40 हजार 676 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 951 मरीजों का इलाज चल रहा है। 2 लाख 16 हजार 579 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2146 हो गई है। महाराष्ट्र राज्य में शनिवार को 5760 नए मरीज मिले। 4088 लोग रिकवर हुए और 62 की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या अब 17 लाख 74 हजार 455 हो गया है। इनमें 79 हजार 873 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 47 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 46 हजार 573 हो गई है।

One thought on “देश में कुल 90.95 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए, 24 घंटे में 44 हजार नए मरीज मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!