रामपुर-आजमगढ़ जीत के बाद योगी ने कहा- डबल इंजन सरकार की डबल जीत, यह लोकसभा चुनाव 2024 के जीत के इशारे हैं

लखनऊ (लाइवभारत24)। आजमगढ़-रामपुर के लोकसभा उपचुनाव के रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा दफ्तर पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार ने डबल जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र व राज्य के नेतृत्व व कार्यकर्ताओ के परिश्रम को जनता का आशीर्वाद मिला है। यह लोकसभा चुनाव 2024 का संदेश है। ये जीत डबल इंजन सरकार की योजनाओं के प्रति गांव गरीब नौजवान ने हाथों हाथ से मिला है।उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत, विधान परिषद चुनाव और अब उपचुनाव में जीत डबल इंजन की सरकार की जीत है। आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी विजयी हुए। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आजमगढ़- रामपुर का रिजल्ट पीएम मोदी का विश्वास है। लोकसभा उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद भाजपा दफ्तर पर सीएम योगी स्वतंत्र देव सिंह को मिठाई खिलाते हुए।
सीएम योगी ने कहा कि परिवारवादी, साम्प्रदायिक, जातिवादी, माफिया ताकतों को जनता ने आज कड़ा सन्देश दिया है। जनता ऐसे लोगों को किसी तरह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। बीजेपी के नेतृत्व में सकारात्मक सोच और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढा़ने के अभियान की विजय है। यूपी में 2024 के चुनाव का ये सन्देश है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि भाजपा 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है।
योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र और प्रदेश के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के साथ जनता के आशीर्वाद से जीत मिली है। इसी का नतीजा है कि दोनों ‘चुनौतीपूर्ण’ लड़ाई को बीजेपी ने जीत में बदल कर 2024 का सन्देश दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!