बढ़ेगी वायुसेना की ताकत:फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल होंगे

नई दिल्ली(लाइवभारत24)।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में फ्रांस से आए 5 राफेल विमान 10 सितंबर को एयरफोर्स में शामिल किए जाएंगे। हरियाणा के अंबाला एयरबेस में कार्यक्रम होगा। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले को चीफ गेस्ट के तौर पर आने का न्योता दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले ये यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह के रूस दौरे से लौटने के बाद राफेल को सेना के बेड़े में शामिल करने की योजना है। राजनाथ 4 सितंबर से 6 सितंबर तक रूस में रहेंगे। वहां शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
फ्रांस से राफेल विमान 29 जुलाई को भारत पहुंचे थे। उसके 24 घंटे में ही इन्हें ऑपरेट करने की ट्रेनिंग शुरू हो गई थी। ये एयरफोर्स के 17 गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन में शामिल किए जाएंगे। फ्रांस से आए विमानों में तीन सिंगल सीटर और दो टू-सीटर हैं। राफेल विमान लद्दाख के इलाकों में पहले से उड़ान भर रहे हैं।
राफेल 28 किमी प्रति घंटे से 1,915 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से उड़ सकता है। यह हवा से हवा में ही नहीं, बल्कि हवा से जमीन पर भी हमला कर सकता है। पाकिस्तान के सबसे ताकतवर फाइटर जेट एफ-16 और चीन के जे-20 में भी यह खूबी नहीं है। इससे परमाणु हमला भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!