29.1 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 12:53:47 AM

Buy now

spot_img

अमित शाह स्वस्थ हुए, एम्स से छुट्टी मिली

देश में एक दिन में रिकॉर्ड 79457 मरीज बढ़े, अब तक 36.19 लाख केस

 नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 55 साल के शाह को पोस्ट कोविड केयर के लिए 18 अगस्त को भर्ती किया गया था। गृह मंत्री को शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की शिकायत थी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुआई में उनका इलाज चल रहा था।

इससे पहले 2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज हुआ था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी। उधर, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार आया है। आज उनका दोबारा कोरोना टेस्ट होगा।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 36 लाख 19 हजार 169 हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 79 हजार 457 नए मरीज सामने आए। इसके पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 78 हजार 479 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, 960 लोगों ने जान गंवा दी। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, एक दिन में 78 हजार 512 मरीज बढ़े और 971 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 लाख 21 हजार 246 हो गई है। इनमें 7 लाख 81 हजार 975 एक्टिव केस हैं। वहीं, 27 लाख 74 हजार 802 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 64 हजार 469 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को बताया कि 30 अगस्त को 8 लाख 46 हजार 278 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 914 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एसआई पद्मावती का 103 साल की उम्र में कोरोना की वजह से शनिवार को निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में 11 दिन पहले भर्ती कराया गया था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!