प्रोमिनेंट मॉल में अवीरा फन जोन का ‘भव्य’ शुभारंभ

लखनऊ [LiveBharat24]। सीतापुर रोड स्थित प्रोमिनेंट मॉल में शुक्रवार को अवीरा फन जोन का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन और रिबन काटकर हुए उद्घाटन समारोह में प्रोमिनेंट डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक अमित कृष्ण श्रीवास्तव और अवीरा फन जोन की प्रबंध निदेशक संजीवा रेड्डी सहित मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने फन जोन का भ्रमण किया और यहां उपलब्ध मनोरंजन गतिविधियों की जानकारी ली। अवीरा फन जोन में वीआर एक्सपीरियंस, आर्केड गेम्स, हाउस ऑफ फियर्स, सॉफ्ट प्ले एरिया और कंसोल गेम्स जैसी गतिविधियां उपलब्ध कराई गई हैं।

अवीरा फन जोन को बच्चों, युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां बर्थडे पार्टियों के आयोजन की सुविधा भी दी गई है।

इस अवसर पर प्रोमिनेंट डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक अमित कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में परिवार के साथ समय बिताने और मनोरंजन के लिए अवीरा फन जोन एक नया विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रोमिनेंट मॉल में परिवारों और बच्चों के लिए ऐसा मनोरंजन केंद्र जुड़ना खुशी की बात है।

अवीरा फन जोन की प्रबंध निदेशक संजीवा रेड्डी ने कहा कि कंपनी का मुख्य फोकस ग्राहक अनुभव पर है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा अनुभव मिले और वह परिवार व दोस्तों के साथ बिताए समय को याद रखे।

कंपनी के अनुसार, अवीरा फन जोन में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न मनोरंजन अनुभव उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया गया है।

One thought on “प्रोमिनेंट मॉल में अवीरा फन जोन का ‘भव्य’ शुभारंभ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!