अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ(लाइवभारत24)। नटखेड़ा, अमौसी, अंधपुर, उमराव सहित सरोजिनी नगर ब्लाक के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी सरोजिनी नगर ब्लाक की बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कामिनी श्रीवास्तव ने दी। इस अवसर पर सीडीपीओ ने बालिकाओं को विवाह की सही उम्र के बारे में बताया और कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में विवाह करना गैर कानूनी है। इसके अलावा शरीर भी पूरी तरह से विवाह के लिए तैयार नहीं होता है। उन्होंने कहा- किशोरियों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में खून की कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि खून की कमी से थकावट होगी, काम करने में मन नहीं लगेगा। इससे आप पढ़ाई में भी पीछे रह जाएँगी। इसके लिए आवश्यक है पौष्टिक खाना खाएं। सीडीपीओ ने बालिकाओं को गुड और बैड टच के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर एएनएम कनकलता ने हर सप्ताह किशोरियों को आयरन की गोली का सेवन करने तथा मासिक धर्म के दौरान सूती साफ़ कपड़े या सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करने, साफ सफाई रखने, नियमित रूप से नहाने आदि के बारे में बताया। सुपरवाइजर रश्मि शुक्ला ने किशोरियों का वजन लिया और लम्बाई की नाप ली। इसके साथ ही पौधरोपण के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रेमा देवी, सहायिका मीना देवी और आशा कार्यकर्ता सुभाषिनी उपस्थित थीं। बालिका दिवस का आयोजन मुख्य सेविका कंचनलता द्वारा हैवतमऊ मवैया, उषा देवी द्वारा दरोगा खेड़ा, रजनी खरे द्वारा अमौसी, अन्धपुर उमराव, भदोई तथा बंथरा आदि केन्द्रों पर किया गया।

One thought on “अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!