बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्रैक्टर फाइनेंस के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ किया समझौता

लखनऊ (लाइवभारत24)। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्रैक्टर फाइनेंस कारोबार के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा (ट्रैक्टर डिवीजन) के साथ एक समझौता किया है। इस तरह बैंक आॅफ बड़ौदा ने खेतीबाड़ी संबंधी मशीनीकरण में क्रेडिट पैठ सुधारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से बैंक के महाप्रबंधक (जोनल हेड – मुंबई जोन) श्री मधुर कुमार और महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से नेशनल सेल्स हैड श्री सुनील जॉनसन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्री एम. वी. मुरलीकृष्णा, जीएम और हेड- रूरल एंड एग्री बैंकिंग, बैंक के बड़ौदा हेड ऑफिस से वर्चुअल मोड के माध्यम से साइनिंग इवेंट में शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक श्री मधुर कुमार ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने सभी व्यावसायिक प्रयासों में हमेशा ग्राहकों को केंद्र में रखा है। ग्राहक केंद्रितता, निष्ठा, साहस, नवाचार, उत्कृष्टता, और भावुक स्वामित्व बैंक के मुख्य मूल्य और मार्गदर्शक सिद्धांत हैं जिनके आधार पर हम काम करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच यह समझौता कृषि व्यवसाय को बढ़ावा तो देता ही है और साथ ही किसानों को ट्रैक्टर खरीदने में परेशानी मुक्त ऋण सुविधा प्रदान करने में भी मददगार साबित होगा।‘‘

One thought on “बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्रैक्टर फाइनेंस के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ किया समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!