भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 16.69 लाख

कोरोना की वजह से मौतों के मामले में भारत अब इटली को पछाड़कर 5वें नंबर पर 

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख 69 हजार 264 हो गई है। गुरुवार को रिकॉर्ड 54 हजार 750 मरीज बढ़े। वहीं, 37 हजार 425 मरीज स्वस्थ भी हो गए। अब तक 10 लाख 75 हजार 441 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 36 हजार 76 हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, पंजाब और कर्नाटक की राज्य सरकार ने अनलॉक 3 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। पंजाब ने नाइट कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है। यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा रहेगा। 5 अगस्त के बाद जिम और योगा इंस्टीट्यूट्स खोल दिए जाएंगे। वहीं कर्नाटक सरकार ने रविवार लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के फैसले को वापस ले लिया है। अब रविवार को भी कुछ पाबंदियों के साथ दुकानें और बाजार खोलने की मंजूरी है।उधर, डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने कहा है कि इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स 31 अगस्त तक सस्पेंड रहेंगी। दूसरी ओर सिक्किम सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन को 3 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस दौरान किसी भी बाजार को खुलने की अनुमति नहीं होगी।उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस के 3705 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के बढ़ने की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में अब 32,649 एक्टिव केस हैं। जबकि, 46,803 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए मामले दर्ज हुए। इसी के साथ मरीजों की संख्या अब 23,614 हो गई है। इनमें 13,023 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 74 की मौत हो गई है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10376 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की संख्या 1,40,933 हो गई है। इसमें 75,720 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 63,864 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1349 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

बिहार में शुक्रवार को मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया। यहां पिछले 24 घंटे में 2,986 नए मरीज मिले। इसी के साथ संक्रमितों का आंकड़ा अब 50,987 हो गया है। इनमें 33,650 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 298 मरीजों की मौत हो चुकी है।  पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली, मुंबई , पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और नागपुर से कोलकाता आने वाली उड़ानों पर पाबंदी 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि इन शहरों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीजों की संख्‍या है। इसलिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया गया है। बंगाल में 67 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।
मुंबई में 5 अगस्त से मॉल्स खुल रहे हैं। मॉल्स में एहतियातन तैयारियां की गई हैं। कुर्ला में फिनिक्स मॉल के डायरेक्टर ने बताया- लोग यहां आने में सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए हमने एंट्रेस पर सैनिटाइजिंग फ्लोर मैट और डेंसिटी मॉनिटरिंग कंट्रोल सिस्टम लगाया है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटे में 55 हजार 79 मामले सामने आए। वहीं, 779 लोगों की मौतें हुईं। अब देश में 16 लाख 38 हजार 871 केस हो गए हैं। इनमें 5 लाख 45 हजार 318 एक्टिव केस हैं। वहीं, 10 लाख 57 हजार 806 स्वस्थ हो गए हैं। अब तक देश में 35 हजार 817 मरीज दम तोड़ चुके हैं।इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को बताया कि 30 जुलाई तक देश में एक करोड़ 88 लाख 32 हजार 970 सैंपल की जांच की गई। वहीं, गुरुवार को देश में 6 लाख 42 हजार 588 टेस्ट हुए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों के मामले में भारत अब इटली को पछाड़कर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। वेबसाइट worldometers के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक भारत में कोरोना से 35 हजार 786 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मौतों के मामले में सबसे आगे अमेरिका (1 लाख 54 हजार 963), ब्राजील (91 हजार 263), ब्रिटेन (45 हजार 999) और फिर मेक्सिको (45 हजार 361) है। इटली में 35 हजार 132 मौतें हुई हैं।

One thought on “भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 16.69 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!