भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदला: प्रियंका 

लखनऊ (लाइवभारत24)।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानपुर कांड की सुप्रीमकोर्ट के मौजूदा जज से न्यायिक जांच की मांग की है। अपनेट्विटर और फेसबुक अकाउंट से अपना वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि सारा देश देख रहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है। उनके अपने सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बच्चों पर अपराध में नम्बर एक पर है। दलितों पर अपराध में नम्बर एक पर है। महिलाओं पर अपराध में नम्बर एक पर है। अवैध असलहो और हथियारों में नम्बर एक पर है। हत्याओं में नम्बर एक पर है। यह प्रदेश की स्थितिहै। लॉ एंड ऑर्डर की जो सिचुयशन है एकदम बेहद बिगड़ चुकी है और इस स्थिति मेंविकास दुबे जैसे अपराधी फल-फूल रहे हैं। इसके बड़े बड़े व्यापार हैं। खुलेआमअपराध करते हैं। कोई रोकने वाला नहीं है। पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि इनका संरक्षणराजनीतिक शक्तियों द्वारा होता है। इनका राजनीतिक संरक्षण जो सत्ता में हैं उनसे होता है। सब देख रहे हैं, सब जान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!