बिहार में सबसे बड़ा फायदा भाजपा को, एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें

सबसे बड़ा फायदा भाजपा को, सबसे ज्यादा नुकसान जदयू को

पटना (लाइवभारत24)। बिहार चुनाव में भाजपा को बहुत फायदा हुआ। लगभग 18 घंटे की काउंटिंग के बाद बिहार में नतीजों की तस्वीर साफ हो गई। NDA 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में कामयाब रहा, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जदयू ही रही। पिछली बार के मुकाबले जदयू की 28 सीटें घट गईं और वह 43 सीटों पर आ गई। वहीं, भाजपा 21 सीटों के फायदे के साथ 74 सीटों पर पहुंच गई। राजद सबसे बड़ा दल बनकर उभरा, जिसे 75 सीटें मिलीं। उसके नेतृत्व वाले महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े दस बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया। हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। 23 सीटों पर वोटों का मार्जिन दो हजार से कम था, इसलिए NDA की सीटें बहुमत से कम-ज्यादा होती रहीं।

पार्टी सीटें (फायदा/नुकसान)
भाजपा 74 (+21)
जदयू 43 (-28)
हम 4 (+3)
VIP 4 (+4)
कुल NDA 125
राजद 75 (-5)
कांग्रेस 19 (-8)
भाकपा (माले) 12 (+9)
भाकपा 2 (+2)
माकपा 2 (+2)
कुल महागठबंधन 110
अन्य 8

शाम तक आए रुझानों में राजद NDA को बराबरी पर रोकता दिखा। उसे भाजपा के 19.4% के मुकाबले 23.1% वोट मिले। काउंटिंग के दौरान राजद और कांग्रेस के नेता नीतीश कुमार की शिकायत लेकर चुनाव आयोग भी पहुंचे। उनका आरोप था कि नीतीश काउंटिंग को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, सभी नतीजे घोषित होने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वोटरों को जीत की बधाई दे दी। बोले, ‘बिहार के हर वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है।
बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के विजेंद्र चौधरी ने हराया। मंत्री सुरेश कुमार शर्मा की हार का बड़ा कारण मुजफ्फरपुर में जलजमाव बना है। कहा जा रहा है कि मंत्री जी को पानी ले डूबा।  बिहारीगंज सीट से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी हार गईं। बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा हार गए। यहां भाजपा के नितिन नवीन जीते। परसा से जदयू के चंद्रिका राय हार गए हैं। इमामगंज से हम प्रत्याशी जीतन राम मांझी जीत गए। VIP के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर हार गए। जमुई से भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी सिंह ने जीत हासिल की। छातापुर सीट से सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज सिंह बबलू जीत गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!