बीजेपी ने ने शुरू किया आत्म निर्भर भारत अभियान

लखनऊ (लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश में आज से भारतीय जनता पार्टी ने सम्पर्क व संवाद अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन-जन की उन्नति से देश की आर्थिक समृद्धि का खाका खींचकर कोरोना वैश्विक महामारी के संकट काल में 20 लाख करोड़ रूपये के आर्थिक पैकैज की घोषणा की है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए किसान, गरीब, मजदूर, व्यापारी, सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्योग से जुडे़ लोग तथा बुनकर आदि सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो यह ध्येय लेकर पार्टी के प्रमुख नेता आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वर्चुअल जनसंवाद करेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 14 जून को सहयोग सेवा से जुडे़ व्यक्तियों के साथ जनसंवाद करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देंगे, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे 15 जून को प्रदेश में सुशासन से जुडे़ व्यक्तियों के साथ संवाद करेगें। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव 13 जून को प्रबुद्धवर्ग के साथ तथा डा. अरूण सिंह 14 जून को व्यवसायिक  वर्ग के साथ वर्चुअल जनसंवाद करेगें। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा 13 जून को शिक्षा क्षेत्र से जुडे़ जनसमूह से जुडेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!